फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   jaam

समस्या आम, जर्जर सड़कें, दिन भर जाम

Mon, 31 Jan 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
jaam
उन्नाव। शहर में आईबीपी चौराहे से छोटा चौराहे तक एक किलोमीटर दूरी में दिन भर जाम की समस्या रहती है। जाम न भी हो तो इस दूरी को तय करने में 30 से 40 मिनट लगते हैं। जाम लगने पर लोग घंटों फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

इस समस्या का मुख्य कारण अमृत योजना के तहत सीवर लाइन के चेंबर के निर्माण कार्य हैं। दो चेंबर बन चुके हैं और सदर बाजार, गंदा नाला और छोटा चौराहा के पास काम चल रहा है।
विज्ञापन

जाम लगने हाईवे की ओर जाने वाले लोग आईबीपी चौराहे से अनवार नगर होते हुए निकल जाते थे, इसी तरह हरदोई की ओर जाने वाले लोग लोकनगर मार्ग से निकलते थे। किंतु करीब छह महीने से लोकनगर मार्ग जर्जर पड़ा है। अनवार नगर वाले रास्ते पर भी जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे हैं। इससे इन दोनों सड़कों से भी निकलना मुश्किल हो गया है। रिक्शे वाले तो इन सड़कों पर जाने से मना ही कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगने पर हरदोई, सिविल लाइंस, कब्बाखेड़ा की ओर जाने वाले चार पहिया व अन्य वाहन लोकनगर मार्ग से निकल जाते थे। करीब छह महीने से लोकनगर मार्ग भी जर्जर पड़ा है।
आईबीपी चौराहा से अनवार नगर होते हुए लखनऊ-कानपुर हाईवे जोड़ने वाली सड़क भी चलने लायक नहीं बची है। अब सड़क पर दर्जनों स्थानों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं, इससे आवागमन मुश्किल हो गया है। कासिम नगर, हाथी वाले मंदिर और कोरटबाग मोड़ के पास सड़क ज्यादा खराब है।

एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि जलनिगम को मेनहोल चेंबर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसी व्यवस्था करने को कहा गया है कि काम कराने के दौरान जाम न लगने पाए। लोकनगर मार्ग निर्माण के लिए 98 लाख और अनवार नगर मार्ग के के लिए डूडा व नगर पालिका से 45 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इन मार्गों का निर्माण जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

शहर के मुख्य मार्ग पर लगा जाम। संवाद

शहर के मुख्य मार्ग पर लगा जाम। संवाद- फोटो : UNNAO

खस्ताहाल छोटा चौराहा-लोकनगर मार्ग। संवाद

खस्ताहाल छोटा चौराहा-लोकनगर मार्ग। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed