फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In four months, 376 pregnant women got free ultrasound done with e-voucher.

Unnao News: चार माह में 376 गर्भवती महिलाओं ने ई-वाउचर से कराया निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
In four months, 376 pregnant women got free ultrasound done with e-voucher.
औरास सीएचसी में गर्भवतियों का ई-वाउचर जारी करतीं डॉ. चंद्रा कुमारी।  - फोटो : औरास सीएचसी में गर्भवतियों का ई-वाउचर जारी करतीं डॉ. चंद्रा कुमारी।
औरास (उन्नाव) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अप्रैल से अब तक गर्भवती महिलाओं के लिए ई- वाउचर योजना के तहत 1036 वाउचर जारी किए गए। इसमें से 376 गर्भवती महिलाओं ने निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच कराई। इसका भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से ई- वाउचर योजना चलाई जा रही है। इसमें जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं हैं। वहां गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए वाउचर जारी किए जाते हैं। इन्ही के माध्यम से गर्भवतिी महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है।
विज्ञापन

इस वर्ष नए सत्र में अप्रैल से जुलाई तक औरास सीएचसी से 1036 वाउचर जारी किए गए। इसमें से 376 गर्भवती महिलाओं ने सुविधा का लाभ लिया। शेष बची गर्भवती महिलाओं के समय से न पहुंचने व वाउचर का प्रयोग न करने से वाउचर की वैधता समाप्त हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप ने बताया कि गर्भवती महिलाएं सूचीबद्ध किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर जांच करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर श्याम डायग्नोस्टिक और आरए हॉस्पिटल पंजीकृत हैं। यहां जाकर वह वाउचर दिखाकर जांच करा सकती है। इसके अलावा प्रत्येक माह की नौ तारीख को पीएमएसएमए दिवस पर सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्रत्येक माह की एक, 16 और 24 तारीख को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर गर्भवती महिलाएं ई-वाउचर ले सकती हैं।


--
ऐसे मिलता है ई- वाउचर
गर्भवती महिलाओं को सीएचसी केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। यहां उन्हें ई-वाउचर दिया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत जांच केंद्र में वह अपनी जांच करा सकती हैं। यह वाउचर एक माह तक मान्य रहेगा। इस अवधि में किसी दिन वह जांच करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed