फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   High voltage run in homes, death of young man from Current

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज, करंट से युवक की मौत

Sun, 10 Jun 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Sun, 10 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
High voltage run in homes, death of young man from Current
मदारनगर में करंट से युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारनगर में एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। हाई वोल्टेज देख युवक ने स्विच बंद करने का प्रयास किया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। तब सप्लाई बंद कराई गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।  घटना के बाद से बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों मेें आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्रामसभा मदारनगर के मजरा पंचूपुरवा में शनिवार दोपहर एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। घर में वोल्टेज बढ़ा देख स्विच बंद करने गए रोशनलाल (30) पुत्र ओमप्रकाश की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पत्नी गुड्डी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सकी। पड़ोस में रहने वाले जुबेरखान की पत्नी सहाना भी करंट की चपेट में आने से झुलस गईं। परिजन उसे सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हाई वोल्टेज से 12 घरों के उपकरण फुं क  गए। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने जेई को फोन मिलाया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सपा नेता जाहिद खान ने अधिशासी अभियंता को सूचना देकर सप्लाई बंद कर्राई। गौरतलब है कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन कोई ने कोई हादसा हो रहा है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


18 दिन बाद है भाई की शादी
करंट की चपेट में आए रोशनलाल के छोटे भाई श्यामलाल की 27 जून को बारात जानी है। घटना के समय रोशनलाल शादी के कार्ड बांटकर घर आया था। तभी अचानक वोल्टेज बढ़ने से करंट की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। अभी बारात आएगी कि नहीं यह तय नहीं हो पाया है। पत्नी गुड्डी के अलावा बच्चों में शिवानी, दिवांग व आयुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed