फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन जगह धंसी साइड पटरी

Fri, 04 Sep 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-33- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.6 के पास सड़क किनारे की मिट्टी कटने से हुआ गड्ढा। सं
असोहा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को तीन और स्थानों पर साइड पटरी धंस गई। जलनिकासी के लिए बनी नालियों की बजाय दूसरे स्थान से पानी बहने से मिट्टी का कटान हुआ। निर्माण एजेंसी पीएनसी धंसे हुए हिस्सों की मरम्मत करा रही है। उधर, फैली गिट्टी और मिट्टी से पानी सड़क पर पानी न भरे इसके लिए मशीन से सफाई कराई जा रही है। निर्माण एजेंसी के लोगों ने कट रही मिट्टी के लिए मवेशियों को भी बड़ी वजह मानते हुए चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 50.6 पर भटखेरवा के पास जलनिकासी नाली के नीचे की मिट्टी धंस गई। इसी लेन में किलोमीटर संख्या 51.3 पर झाऊखेड़ा के पास भी कई जगह साइड की मिट्टी बह गई। लखनऊ से कानपुर आने वाली लेन पर किलोमीटर 52 के पास साइड कटान से एक गड्ढा हो गया है। पीएनसी लगातार इन क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराती रही। वहीं गिट्टी व मिट्टी फैलने से सड़क पर पानी रुकने की समस्या को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को मशीन से सफाई शुरू कराई गई है। जेई ने बताया कि सड़क पर गिट्टी को फैलने से रोकने और जलनिकासी को सुचारु रखने के लिए इस तरह से सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं निर्माण एजेंसी ने एक्सप्रेसवे के किनारे तक मवेशी चराने वालों को सख्त हिदायत दी है। अधिकारियों ने बताया कि मवेशियों की आवाजाही से मिट्टी स्लोप को नुकसान पहुंचता है और बारिश होने पर कटान बढ़ती चली जाती है। उन्होंने तोड़ी गई फेंसिंग की भी मरम्मत शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर जहां भी दबने, धंसने या मिट्टी कटने की समस्या आ रही है, उसकी तुरंत मरम्मत कराई जा रही है। एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु रहे और मुसाफिरों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जो भी आवश्यक है वह सभी काम कराए जा रहे हैं। सड़क दबने की समस्या लगभग खत्म है। केवल पानी के बहाव से मिट्टी कटने और साइड पटरी दबने की घटनाएं हो रही हैं, उन्हें भी तुरंत ही ठीक कराया जा रहा है।-विजय एस कुंडू, मैनेजर पीएनसी।

फोटो-33- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.6 के पास सड़क किनारे की मिट्टी कटने से हुआ गड्ढा। सं

फोटो-33- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.6 के पास सड़क किनारे की मिट्टी कटने से हुआ गड्ढा। सं

फोटो-33- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.6 के पास सड़क किनारे की मिट्टी कटने से हुआ गड्ढा। सं

फोटो-33- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.6 के पास सड़क किनारे की मिट्टी कटने से हुआ गड्ढा। सं

फोटो-33- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.6 के पास सड़क किनारे की मिट्टी कटने से हुआ गड्ढा। सं

फोटो-33- कानपुर-लखनऊ लेन पर किमी संख्या 50.6 के पास सड़क किनारे की मिट्टी कटने से हुआ गड्ढा। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed