फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सीएचसी में इलाज कराने आए 672 मरीज

Fri, 04 Sep 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13- सीएचसी में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद
नवाबगंज। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को सीएचसी में इलाज कराने 672 मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर से ओपीडी तक मरीजों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दवा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन ओपीडी हॉल से बाहर परिसर तक लगी रही। ओपीडी में भी मरीजों और तीमारदारों का जमावड़ा लगा रहा। स्वास्थ्य कर्मियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल पहुंचे अधिकांश लोग तेज बुखार, बदन दर्द, जुकाम, दस्त और खांसी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आई है। अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों का समुचित उपचार कर दवाएं उपलब्ध कराई गईं। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की पैथोलॉजी में जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed