{"_id":"60db5d198ebc3e7f510f0dbd","slug":"health-unnao-news-knp6372680189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास लोगों को टीका लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास लोगों को टीका लगाने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला अस्पताल के बूथ पर खास लोगों को पहले टीका लगाने पर घंटों पहले से लाइन में लगे लोगों ने हंगामा कर दिया। विवाद की स्थिति देखकर टीकाकरण कर रहीं स्टॉफ नर्स सीट छोड़कर चली गईं। जानकारी होने पर टीकाकरण प्रभारी ने कार्यालय से कर्मचारी को भेज लाइन में लगे लोगों को टीका लगवाकर हंगामा शांत कराया। हंगामे के कारण एक घंटे टीकाकरण प्रभावित रहा।
जिला अस्पताल पर बनाए गए वैक्सीनेशन बूथ पर सुबह 10 बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद संख्या 150 से अधिक हो गई। इसमें कुछ ऐसे लोग भी थे जो सुबह नौ बजे बैठे थे। इसी बीच गार्ड और कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के परिचित पहुंचे। इन लोगों को पहुंचते ही टीका लगा दिया गया। इससे पहले से लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति यह हो गई कि टीकाकरण कर रहीं स्टॉफ नर्स को सीट छोड़ना पड़ा। हंगामे की सूचना पर टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने कार्यालय के कर्मचारी शहनवाज को बूथ पर भेजा। शहनवाज ने हंगामा करने वालों से बात की और सुबह से लाइन में लगे लोगों का टीकाकरण कराया शांत कराया।
जिला पुरुष अस्पताल के बूथ पर टीकाकरण करने वाले नर्स का एक युवक ने हाथ पकड़ लिया। नर्स ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की थी। मंगलवार को हंगामे के दौरान एक दिन पहले हुई घटना को लेकर नर्स घबरा गईं और इससे उठकर चली गईं थीं।