{"_id":"60bfba308ebc3ef43805f378","slug":"health-unnao-news-knp633019535","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के टीके के लिए सात दिन का स्लॉट फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के टीके के लिए सात दिन का स्लॉट फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोविन पोर्टल पर महिलाओं का एक सप्ताह तक स्लॉट फुल हो गया है। एक सप्ताह बाद ही नया पंजीकरण हो सकेगा। इस दौरान टीका लगवाने न पहुंचने वाली महिलाओं का रजिस्ट्रेेशन निरस्त माना जाएगा। उसके बाद उन्हें टीकाकरण के लिए दोबारा स्लॉट बुक कराना होगा।
सोमवार से जिला महिला अस्पताल व पुरवा स्वास्थ्य केंद्र में पिंक बूथों का संचालन किया गया है। जिले में अभी तक 89 हजार महिलाओं ने टीकाकरण कराया है। अब अलग बूथ शुरू होने से टीकाकरण का ग्रॉफ बढ़ने की उम्मीद है। बूथ शुरू होते ही टीकाकरण के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में तेजी आई है। पिंक बूथ पर एक दिन में 105 लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है। एक सप्ताह में 735 महिलाएं पहले ही पंजीकरण करा चुकी है। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण कराने में महिलाएं आगे आ रही हैं।
जिले में मंगलवार को 1719 युवाओं का टीकाकरण किया गया। सबसे अधिक 98 लोगों का अरबन सेंटर पर टीकाकरण किया गया। अचलगंज में 56, असोहा में 75, औरास में 77, बांगरमऊ में 88, बिछिया में 90, बीघापुर में 85, फतेहपुर चौरासी में 82, गंजमुरादाबाद में 75, हसनगंज में 48, हिलौली में 83 युवाओं ने टीके लगवाए। मियागंज मे 32, नवाबगंज में 87, पुरवा में 33, सफीपुर में 81, शुक्लागंज में 92, सिकंदरपुर सरोसी में 84, सुमेरपुर में 77, उन्नाव अरबन में 98, गंगाघाट में 80 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। चार वर्कप्लेस बूथों पर 218 लोगाें ने टीकाकरण कराया। इसमें विकास भवन में 55, जिला न्यायालय में 55 न्यायालय कर्मियों, व डायट परिसर में 55 शिक्षकों ने व एसबीआई में 53 लोगों ने टीकाकरण कराया।