{"_id":"fee728e8312c3dc84c384a8ce08a60bd","slug":"each-polling-place-will-have-two-ballot-a-would-reserve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक मतदानस्थल पर होंगी दो मतपेटी, एक रहेगी रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक मतदानस्थल पर होंगी दो मतपेटी, एक रहेगी रिजर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतपत्र के जरिए होगा। लगभग साढ़े सात हजार मतपेटियों को रखा गया है। इसमें 10 प्रतिशत पेटियां रिजर्व रखी जाएंगी। प्रत्येक मतदान स्थल पर दो मतपेटी रखी जाएंगी। मतपेटियों को ब्लाक कार्यालयों में भेजने का काम तीन अक्टूबर तक शुरू होगा।
विज्ञापन
जिले में पंचायत चुनावों को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगभग 3400 मतदानस्थल (पोलिंगबूथ) बनाए गए हैं। जिन बूथों पर 800 से अधिक वोटर होंगे, वहां एक अतिरिक्त मतदानस्थल बनाया जाएगा। पूर्व में हुई जांच में 80 ऐसे मतदानस्थल सामने आए थे जहां पर मतदाताओं की संख्या आठ सौ से अधिक पाई गई थी। इन्हें मिलाकर 3400 पोलिंगबूथ निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि विभागीय अधिकारी कुछ बूथ और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। इनमें से प्रत्येक पोलिंगबूथ पर दो मतपेटी रखी जाएंगी। इसके अलावा एक-एक मतदान पेटी रिजर्व रखी जाएगी। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के अधिशाषी अभियंता को मतपेटियों की व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी मतपेटियों की आयलिंग, ग्रीसिंग और गड़बड़ियों की मरम्मत कराई जा रही है। तीन अक्टूबर तक इन पेटियों को ब्लाक कार्यालयों में पहुंचाने के निर्देश आरईएस एक्सईएन को दिए गए हैं।