{"_id":"c785f798cf11afd458b9b87d4a81a689","slug":"drinking-three-and-the-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से तीन और की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से तीन और की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शराब पीने से पांच लोगों के मरने के बाद शुक्रवार को तीन अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक युवक के दो भाइयों की गुरुवार को शराब पीने से मौत हो चुकी है। अब तीसरे भाई के अस्पताल पहुंचने से कोहराम मचा है। उधर, शराब ठेकेदारों ने दबंगई दिखाते हुए शुक्रवार को सील तोड़कर दोबारा दुकानें खोल ली। हालांकि कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोबारा दुकानें सील करवाई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जुराखन खेड़ा में गुरुवार को शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वाले दो सगे भाई लालचंद्र(55), छत्रपाल (45) के तीसरे भाई रज्जन सोनकर(40) ने शुक्रवार को भाइयों का अंतिम संस्कार कर मोहल्ले में ही रहने वाले चंद्रशेखर(36) पुत्र रामलाल के साथ छोटा चौराहा स्थित देशी शराब के ठेके में जाकर कच्ची शराब पी। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी।
वहीं मसवासी में रहने वाले इरफान अहमद(50) पुत्र इरफान की भी शराब पीने से तबीयत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. गीता यादव अस्पताल पहुंची। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी व सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी टीम के साथ छोटा चौराहा से लोक नगर तक पड़ने वाले दारू के तीन ठेकों को सीज कर दिया। उधर गुरुवार को सीज किए गए ठेकों को ठेकेदारों ने शुक्रवार को फिर खोल दिया। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ठेकों को दोबारा सील करवाया। अफसरों के पहुंचते ही ठेकेदार व उनके कर्मचारी भाग खड़े हुए।