फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do not burn stubble in the fields, donate cow dung to the cowshed.

Unnao News: पराली खेतों में न जलाएं, गोशाला में दान देकर गोबर की खाद लें

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Do not burn stubble in the fields, donate cow dung to the cowshed.
गंजमुरादाबाद। कृषि अधिकारी खेतों में जा जाकर किसानों को पराली जलाने के बजाय खेतों में प्रयोग करने या पराली को गोशाला में दान देने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय धान की कटाई मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है। किसान खेतों में पराली न जलाएं इसके लिए कृषि अधिकारी और कर्मचारी खेतों में जाकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को बताया जा रहा है कि खेतों में पराली जलाने से उर्वरता कम हो जाती है और वातावरण भी प्रदूषित होता है। इसलिए किसानों को पराली को जोतकर खेत में मिला लेने से खेतों की उर्वरता बढ़ जाती है। वातावरण भी शुद्ध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं किसानों को पराली जलाने पर सजा और जुर्माने का भी प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा कंबाइन मशीन के मालिक को धान की कटाई करने के लिए एआरटीओ कार्यालय से अनुमति लेना आवश्यक है।
इसके अलावा किसानों से भी पराली न जलाने की लिखित गारंटी लेनी होगी। किसान दो ट्राली पराली दान देकर उसके बदले में गोशाला से गोबर की खाद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि खेतों की निगरानी सेटेलाइट से की जा रही है।

सहायक विकास अधिकारी कृषि देवी सिंह ने बताया कि किसान किसी भी कीमत पर पराली न जला सके इसके लिए वे खुद अपनी टीम के साथ खेतों की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों को पराली के फायदे और नुकसान के बारे में जागरुक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed