{"_id":"5dab67138ebc3e93b65d66b4","slug":"dead-body-of-factory-s-watchman-found-unnao-news-knp520820664","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी के लापता चौकीदार का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी के लापता चौकीदार का मिला शव
विज्ञापन
उन्नाव। कत्था फैक्टरी के चौकीदार का शव शुक्रवार सुबह घर से सात किमी दूर बहनोई के गांव में मिला। शव के पास जहर की दो शीशी मिलीं हैं। पत्नी के अनुसार तीन दिन पहले वेतन लेने की बात कह घर से निकले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की आशंका पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
मूल रूप से गंगाघाट थाना क्षेत्र के सुखलालखेड़ा गांव निवासी राममनोहर (45) पुत्र ओमप्रकाश पिछले छह माह से शहर के मोहल्ला खजुरियाबाग में पत्नी रामरानी के साथ रह रहा था। वह अकरमपुर स्थित बंद कत्था फैक्टरी में चौकीदारी करता था। बुधवार को राममनोहर वेतन लेने के लिए घर से निकला। देर शाम तक घर न लौटने पर पत्नी रामरानी ने उसकी तलाश की। कोई पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार सुबह लगभग 8 बजे राममनोहर का शव उसके बहनोई बलवान के गांव सदर कोतवाली क्षेत्र के शेरअलीखेड़ा गांव में उसके अरहर के खेत के किनारे पड़ा मिला। शौच क्रिया को गए बहनोई बलवान के भतीजे रमेश ने शव पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। बहनोई बलवान ने शव की पहचान अपने साले राममनोहर के रूप में कर पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शव के पास से जहर (कीटनाशक) की एक खाली और एक भरी शीशी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत के अंदेशे पर विसरा सुरक्षित किया गया है। शरीर में किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। लगभग 24 घंटे पहले मौत होने की पुष्टि हुई है। बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
10 साल पहले की थी दूसरी शादी
राममनोहर की बहन राजेश्वरी ने बताया कि लगभग 10 साल पहले उसकी उसकी भाभी भाई राममनोहर को छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद उसने दूसरी शादी रामरानी से की थी। शादी के बाद से ही दोनों शहर में अलग-अलग जगहों पर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों के कोई संतान नहीं है। बताया कि करीब तीन माह से उसका भाई राममनोहर उसके घर नहीं गया।
--
जहर खाने की वजह से हर कोई अंजान
पुलिस ने पत्नी रामरानी के साथ मृतक के बहनोई बलवान समेत परिवार के अन्य लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। कोई भी राममनोहर के जहर खाने की वजह साफ नहीं कर सका। बहन राजेश्वरी ने बताया कि उसके पति बलवान को फंसाने के लिए किसी ने भाई की हत्या कर शव उसके खेत में फेंक दिया। उसके मुंह से खून निकल रहा था।