{"_id":"5ae0c0df4f1c1b9b098b6792","slug":"dysfunctional-condition-of-suspended-cms-hospital-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":" निलंबित सीएमएस की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निलंबित सीएमएस की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
unnao
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएमएस डा. डीके द्विवेदी।
- फोटो : amarujala
उन्नाव। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में निलंबित किए गए सीएमएस डा. डीके द्विवेदी की मंगलवार रात तबियत बिगड़ गई। पेट दर्द व उल्टी की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने डायरिया के लक्षणों की पुष्टि की है। इसके साथ ही डायरिया से पीड़ित एक दर्जन अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज डायरिया व बुखार से पीड़ित सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। गर्मी की चपेट में आने से जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डा. डीके द्विवेदी भी बीमार हो गए हैं। पेट में तेज दर्द व उल्टी की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां फिजीशियन डा. आलोक पांडेय ने उपचार किया। बुधवार सुबह डा. डीके द्विवेदी का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। इसके बाद डाक्टरों ने डायरिया की पुष्टि की। इसके अलावा डायरिया से पीड़ित होने पर शहर की कांशीराम कालोनी निवासी रेखा(24), अर्चना (41), रमेश (38), अंश(1), हर्षिता(2) समेत एक दर्जन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जुड़वा भाइयों को भी हुआ डायरिया
जिला अस्पताल में अचलगंज थानाक्षेत्र के आटा बंथर निवासी शिवेंद्र के जुड़वा बेटे गोलू व छोटू को भी डायरिया से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट में दर्द व दस्त की शिकायत पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।