Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Motorcyclist died after struck by unidentified vehicle sustained head injury due to not wearing helmet

हरदोई: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न लगाने से सिर पर लगी गंभीर चोटें, परिजन रो-रोकर बेहाल

Sun, 29 Nov 2026 04:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 29 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

Hardoi News: बिजपुरवा-बांगरमऊ मार्ग पर साढू और साली को छोड़कर गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hardoi Motorcyclist died after struck by unidentified vehicle sustained head injury due to not wearing helmet
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में साढू और साली को उनके घर छोड़ वापस जा रहे बाइक सवार को शनिवार देर शाम किसी वाहन ने मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण में सिर में आई गंभीर चोटों से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बिजपुरवा-बांगरमऊ मार्ग की है।

विज्ञापन

उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के बिखरियापुर निवासी जय श्याम (35) दिल्ली के सीलमपुर स्थित एक फैक्टरी में कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। दिवाली में वह गांव आए थे और तब से यहीं थे। जय श्याम के साढू संतराम का मकान मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के हीरापुरवा गांव में है। शनिवार को जय श्याम अपने साढू संतराम और साली रामश्री को छोड़ने बाइक से हीरापुरवा गए थे। देर शाम वहां से वापस गांव जा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बिजपुरवा और लोनार के बीच किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयश्याम उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी सुंदरा और दो बेटे हैं। प्रभारी कोतवाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित हो जाने से हादसा होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed