{"_id":"6b0bfdb5486debb74909f70b","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-ludhiana-at-punjab-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में नाबालिग से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आप बीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में नाबालिग से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आप बीती
Sun, 29 Nov 2026 03:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 03:56 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लुधियाना के थाना जोधेवाल क्षेत्र में रिश्तों और भरोसे को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। आरोपी न केवल विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकियां देता था, बल्कि गर्भ ठहरने से रोकने के लिए उसे डॉक्टर के पास ले जाकर दवाइयां भी दिलवाता था। पीड़िता के गुमसुम रहने पर जब परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की, तो इस सच से पर्दा उठा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जोधेवाल पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी प्रदुम्न भारद्वाज और अजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दर्ज कराए गए बयानों में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में थी और बेहद परेशान रहती थी। बेटी के व्यवहार में आए इस बदलाव से परिजनों को अनहोनी का शक हुआ। जब मां ने विश्वास में लेकर बेटी से उसकी परेशानी का कारण पूछा, तो वह फूट-फूट कर रो पड़ी और पूरी आपबीती सुनाई।

Trending Videos
किशोरी ने खुलासा किया कि बीती 26 अगस्त 2026 से आरोपी ने उसे अपने झांसे में ले रखा था। वह उसे स्कूल से छुट्टी के बाद घुमाने के बहाने शहर की अलग-अलग सुनसान जगहों पर ले जाता था और शादी करने का झूठा वादा कर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता के मुताबिक, जब भी वह इस गलत काम का विरोध करती या घर पर बताने की बात कहती, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर खामोश कर देता था। इतना ही नहीं, अपनी करतूत पर पर्दा डालने और गर्भधारण से बचने के लिए आरोपी उसे डॉक्टर के पास ले जाकर गर्भनिरोधक दवाइयां भी दिलाता था।
मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि नाबालिग की मां के बयानों के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।