{"_id":"5a4146034f1c1bc5668b7255","slug":"daughters-daughter-murdered-with-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम संबंध से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या
unnao
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थाना क्षेत्र के हिमांचल खेड़ा में करीब चार महीने से लापता किशोरी को उसके पिता ने मार डाला। पिता की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कर सिर का कंकाल व हंसिया बरामद कर लिया है। मंगलवार को धड़ की तलाश की जाएगी। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि 28 अगस्त 2017 को ग्रामसभा भदेसा के मजरा हिमांचल खेड़ा निवासी रामकुमार रैदास की बेटी अनुष्ठा (16)
लापता हो गई थी। रामकुमार ने 18 सितंबर 2017 को गांव के ही बउवा पाल के खिलाफ प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग बेटी को साथ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे सीओ सफीपुर कुंअर बहादुर सिंह ने आरोपी बउवा को और मृतका के पिता से कई बार पूछताछ की।
कई बार बुलाने के बाद भी वादी नहीं आया। इस बीच पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने रामकुमार पर शिकंजा कसने की तैयारी की तो वह घर से भाग गया। इस पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया। सादी वर्दी में कुछ सिपाही रामकुमार के घर के आसपास तैनात किए गए। 22 दिसंबर को पुलिस ने रामकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि रामकुमार ने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि बेटी को कई बार प्रेमी से मिलने से मना किया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इस वजह से हंसिया से उसका सिर काट दिया। हत्या कर शव गांव से एक किलोमीटर ऊसर में गड्ढा खोदकर दफना दिया। सोमवार को सीओ कुंअर बहादुर सिंह, एओ अशोक भदौरिया, नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी, लेखपाल सत्यम शर्मा व मुकेश हिमांचलखेड़ा गांव पहुंचे।
हत्यारोपी की निशानदेही पर जमीन में फावड़े से खुदाई कराई गई। शाम छह बजे फावड़े से शुरू हुई खुदाई एक घंटे तक चली। इस दौरान किशोरी के सिर का कंकाल मिला। बाकी धड़ नहीं मिल पाया है। पुलिस हत्यारोपी पिता से पूछताछ कर रही है और मंगलवार को धड़ की तलाश कराने की बात कह रही है। सीओ कुंअर बहादुर सिंह ने बताया रामकुमार ने बेटी की हंसिया से हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। उसी की निशानदेही पर सिर और हत्या में प्रयोग किया गया हंसिया बरामद किया गया है। बताया कि रामकुमार के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।