फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पीतल की टोटी व तार चोरी करते चार बच्चों को पकड़ा

पीतल की टोटी व तार चोरी करते चार बच्चों को पकड़ा

Sat, 27 Apr 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पीतल की टोटी व तार चोरी करते चार बच्चों को पकड़ा
उन्नाव। बंद घर से पीतल की दो दर्जन टोटी, बिजली के तार व झूमर आदि चोरी कर भाग रहे चार बच्चों को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। पुलिस बच्चों को लेकर कोतवाली आ गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बच्चों ने कई घरों से कीमती सामान चोरी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन



शहर के इंद्रा नगर में मोनू सिंह पुत्र शिवपाल सिंह गंदानाला के निकट मकान का निर्माण करा रहे हैं। गुरुवार शाम इनके मकान में कूड़ा बीनने वाले चार बच्चे घुस गए। कुछ देर बाद जब वह निकले तो भागने लगे। शक होने पर मोनू सिंह ने मोहल्ले के लोगों की मदद से चार लड़कों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पीतल की टोटियां व बिजली का तार बरामद हुआ।
विज्ञापन


बच्चे मोनू सिंह के घर से टोटी व तार चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस बच्चों को पकड़कर कोतवाली आ गई। सभी बच्चे तालिब सरायं के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि चोरी किया गया सामान बरामद हो गया है। पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि गिरोह में कई लोग शामिल हैं। बच्चों की आड़ में कुछ शातिर अपराधी बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बच्चों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कीमती सामान चोरी कर भाग रहे थे बच्चे
- गृहस्वामी ने पुलिस के सुपुर्द किया, पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed