फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पत्नी सहित तीन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा

पत्नी सहित तीन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा

Fri, 15 Feb 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पत्नी सहित तीन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा
उन्नाव। सदर कोतवाली के तालिब सराय निवासी ई-रिक्शा चालक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी, ससुर और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला तालिब सराय निवासी नासिर खां का शव 6 फरवरी की रात घर में फंदे से लटका मिला था। मृतक के पिता फतेह मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक नासिर की शादी मोहल्ला कासिम नगर निवासी फरानाज के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बहू मायके चली गई थी। बहू और उसके घर वाले आए दिन धमकाने, जेल में बंद कराने और मारपीट करने की धमकी देते रहते थे। इससे परेशान होकर नासिर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक नासिर की पत्नी फरानाज, ससुर सगीर अहमद और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने टरकाया, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
बेटे की मौत के बाद तालिब अली सराय निवासी फतेह मोहम्मद ने 7 फरवरी को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। फतेह मोहम्मद ने कार्रवाई के लिए गुहार भी लगाई। इस बीच उसने एसपी को भी दो बार ज्ञापन दिया। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया जा सका।


-आठ दिन पूर्व फंदे से लटका मिला था ई-रिक्शा चालक का शव
-पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed