{"_id":"5cf959f5bdec22074c264296","slug":"15598453608-unnao-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंमचे के बल पर दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तंमचे के बल पर दंपति को लूटा
विज्ञापन
चकलवंशी(उन्नाव)। सफीपुर नहर पट्टी पर चौधरीखेड़ा गांव के पास गुरुवार को सुबह एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक से जा रहे दंपति को ओवरटेक कर धक्का देकर रोका, इससे दंपति बाइक समेत खंती में जा गिरे। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को मारपीट कर बाइक, पत्नी के जेवर व मोबाइल समेत तकरीबन ढाई लाख का माल लूट ले गए।
लूट की सूचना पर सीओ बांगरमऊ व एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग भी कराई गई, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।
बांगरमऊ थाना क्षेत्र के माखन खेड़ा निवासी राजेंद्र पुत्र इंद्रपाल गुरुवार सुबह पत्नी ज्योति के साथ आसीवन थानाक्षेत्र के मुंडा गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। राजेंद्र ने बताया कि ससुराल में पत्नी ज्योति के चचेरे भाई जितेंद्र का गुरुवार को तिलक होना था। गुरुवार सुबह वह सफीपुर नहर पट्टी पर चौधरीखेड़ा गांव के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आए एक बाइक पर तीन युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। एक युवक ने उसकी बाइक में लात मार दी। इससे वह नहर पट्टी के नीचे खंती में जा गिरा। तभी दो युवकों ने उन पर तमंचा तान दिया। उसने विरोध किया तो उन्होंने पीटा।
इस दौरान बदमाशों ने ज्योति से चांदी की हाफ पेटी, पायल, सोने का हार, मांग बेदी, अंगूठी, राजेंद्र के गले में पड़ी चेन, बाइक व तीन हजार रुपये लूट लिए। भागते समय उन्होंने राजेंद्र का मोबाइल भी छीन लिया। बदमाशों के भागने के बाद राजेंद्र ने ग्रामीणों के जरिए पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना पर आसीवन एसओ राजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सीओ बांगरमऊ अंबरीश भदौरिया व कुछ ही देर में एएसपी वीके पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओ आसीवन राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।