{"_id":"6aa5a8283c31c7a9790e462c","slug":"goods-stolen-from-tube-wells-of-seven-farmers-in-titauli-shamli-news-c-26-1-smrt1048-173902-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टिटौली में सात किसानों के नलकूपों से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टिटौली में सात किसानों के नलकूपों से सामान चोरी
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली में शुक्रवार रात सात किसानों के नलकूपों से कीमती सामान चोरी हो गया। चोरों ने स्टार्टर, केबल और कटआउट जैसे उपकरण चुरा लिए। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिले में नलकूपों पर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। गांव टिटौली में चोरों ने किसान राजीव कुमार, अनिल, धर्मेंद्र, मांगेराम, विनोद, प्रवीण और राहुल के नलकूपों पर तोड़फोड़ की। उन्होंने स्टार्टर, केबल और कटआउट जैसे कीमती सामान चुरा लिए। शनिवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली। इस घटना से किसानों में भारी रोष है। पीड़ित किसानों ने आदर्श मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में बृहस्पतिवार रात को भी चोरी की वारदात हुई थी। वहां किसान संसार सिंह, रामपाल, ब्रह्मपाल और राममेहर सिंह के नलकूपों से कीमती सामान चोरी किया गया था। उन किसानों ने भी शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।