{"_id":"6aa5a9059b37ca7225027088","slug":"vajra-vehicle-collides-with-unidentified-vehicle-on-dhamora-overbridge-constable-posted-in-bareilly-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1004-179889-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: धमोरा ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन से वज्र वाहन टकराया, बरेली में तैनात सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: धमोरा ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन से वज्र वाहन टकराया, बरेली में तैनात सिपाही की मौत
Sun, 13 Sep 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
धमोरा में पुलिस के बज्र वाहन छतिग्रस्त।
धमोरा (रामपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धमोरा ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस के वज्र वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वज्र वाहन चला रहे बरेली की परिवहन शाखा में तैनात सिपाही अशोक (40) की मौत हो गई, जबकि महिला सिपाही आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुलंदशहर जिले के थाना अनूपशहर के गांव मऊ निवासी अशोक की वर्तमान में बरेली की परिवहन शाखा में तैनाती थी। वह पत्नी प्रभा और छह वर्षीय बेटे आरब के साथ बरेली में किराये के मकान में रहते थे। पुलिस के अनुसार, अशोक वज्र वाहन लेकर किसी सरकारी कार्य से जयपुर गए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह वाहन लेकर जयपुर से बरेली लौट रहे थे। धमोरा ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन चालक वज्र वाहन में सामने से टक्कर मारकर भाग गया। आमने-सामने की भिड़ंत में वज्र वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सिपाही अशोक और आरती क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों का बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन तब तक अशोक की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला सिपाही आरती का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शहजादनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस लाइन बरेली को दे दी गई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।