{"_id":"6383b3ca10f7267154648716","slug":"crime-unnao-news-knp730577013","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शादी वाले घर से 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शादी वाले घर से 15 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आवास विकास कालोनी में चोरों ने रविवार दोपहर शादी वाले घर से जेवर-नकदी समेत लगभग 15 लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग बेटी का तिलक लेकर आगरा गए थे, जबकि बेटी बाजार गई थी। बाजार से लौटने घटना की जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शहर के आवास-विकास कालोनी निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी महेंद्र सिंह की बेटी आयुषी की शादी एक दिसंबर को है। रविवार को वह परिवार के लोगों के साथ तिलक चढ़ाने आगरा गए थे। घर में आयुषी अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे आयुषी मेन गेट का ताला बंदकर शादी की खरीदारी के लिए धवन रोड़ बाजार गई थी।
इसी दौरान घर में घुसे चोरों ने अलमारी और बक्सों से पांच लाख रुपये और करीब 10 लाख के जेवर पार कर दिए। आयुषी करीब तीन बजे घर पंहुची तब सारा सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। फोन कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दही थाना पुलिस ने जांच की और मोहल्ले में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अभी तक पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है। पु
लिस के मुताबिक गेट का ताला तोड़ा नहीं गया है। चोरी को लेकर नजदीकी लोगों पर शक है। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।