फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Commissioner-IG gave a message to the naughty elements by marching the route

कमिश्नर-आईजी ने रूट मार्च कर शरारती तत्वों को दिया संदेश

Fri, 24 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Commissioner-IG gave a message to the naughty elements by marching the route
पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते कमिश्नर रंजन कुमार ,आईजी लक्ष्मी सिंह,डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अग्निपथ सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन और जुमे की नमाज पर शांति कायम रखने के लिए कमिश्नर व आईजी ने शहर में रूट मार्च किया। डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बूटों की धमक से घनी आबादी वाले मोहल्ले गूंज उठे।
विज्ञापन

कमिश्नर रंजन कुमार और आईजी जोन लक्ष्मी सिंह गुरुवार शाम को शहर पहुंचीं और डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशि शेखर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विजेता व भारी पुलिस, पीएसी और कमांडो दल के साथ शहर में रूटमार्च किया।
विज्ञापन

इस दौरान कमिश्नर और आईजी ने जिले के अधिकारियों से शहर के माहौल की जानकारी ली। साथ ही पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जुमा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो और कोई शरारती तत्व अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें तो सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी ली गई तो साथ ही ट्रेनों में स्काट ने तलाशी अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन पर झुंड में जाने पर जीआरपी ने रोक लगा रखी है। वहीं किसी पर निगाह रखी जा रही है।
विरोध प्रदर्शन और अफवाहों से निपटने के लिए डीएम ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया है। एडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि बीएसए संजय तिवारी को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। कहीं भी शांति व्यवस्था में गड़बड़ी होने पर कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम में सूचना दे सकता है।

इन नंबरों पर दें सूचना
0515-2820707, 2820256, 2970225, 2820791, 2820792, 2820793, 2820794, 2820799, 9454417165, 9454417164, 9125385594, 9125385718, 9125385813, 9125385531, 9125385750, 9125385864, 9125385812, 9125385654, 9125385731, 9125385653

शहर में गश्त करती पुलिस। संवाद

शहर में गश्त करती पुलिस। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed