उन्नाव। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यसमिति के सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष भरत चित्रांशी व संरक्षक प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में कोरोना ड्यूटी करते हुए दिवंगत हुए शिक्षकों को प्रदेश सरकार से 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। उन्होंने इस संदर्भ में शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल को ज्ञापन दिया।
कार्यवाहक अध्यक्ष भरत चित्रांशी ने कहा कि अमलोना प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक अजय कुमार कुमार तिवारी शहर के बाबूगंज में संचालित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक शैलेंद्र शुक्ला का सितंबर में कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया था। इन शिक्षकों को प्रवासियाें के क्वारंटीन व्यवस्था में लगाया गया था। तभी कोरोना और इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इन शिक्षकों के परिजनों को सरकार की ओर से अनुमानित 50 लाख रुपये की धनराशि अभी तक नहीं मिली है। इसके पहले मांगपत्र सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत को दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, अखिलेश शुक्ला, डॉ. प्रभात सिन्हा उपस्थित रहे।