फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Child drowned in Ganga, villagers did not allow dead body to be raised, ruckus for four hours

Unnao News: गंगा में डूबा बालक, ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव, चार घंटे हंगामा

Mon, 14 Oct 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Child drowned in Ganga, villagers did not allow dead body to be raised, ruckus for four hours
गंजमुरादाबाद। साथियों के साथ गंगा स्नान करने के दौरान 12 साल का बालक डूब गया। ग्रामीण आधे घंटे बाद उसे खोज पाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिया निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने शव नहीं उठने किया और चार घंटे तक हंगामा किया। तहसीलदार और कोतवाल ने जल्द निर्माण शुरू कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गांव रतईपुरवा निवासी रामनिवास का बेटा शोभित (12) रविवार दोपहर 12:30 बजे गांव के साथियों के साथ खेत गया था। वहां खेल-खेल में वह गंगा नदी में नहाने लगा। पैर फिसलने से वह गहराई में जाकर डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो खेतों में मौजूद ग्रामीण पहुंचे। आधा घंटे मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मां राधा व अन्य परिजन बेहाल हो गए। मृतक के पिता कानपुर की एक गुटका (पान मसाला) फैक्टरी में काम करते हैं। घटना की सूचना पर वह गांव पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने गंगा नदी से पहले तालाब की पुलिया बनवाने की मांग की और शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेश पाठक और तहसीलदार रामाश्रय भी पहुंचे। उन्होंने पुलिया निर्माण कराने का आश्वासन दिया। चार घंटे बाद परिजन माने, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक तीन भाई-बहनों में बड़ा था।



खेत और गंगातट जाने का है मुख्य रास्ता
ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि घटनास्थल वाला स्थान खेतों और गंगा तट जाने का प्रमुख रास्ता है। इसी रास्ते पर पहले आई बाढ़ में रास्ता कट गया था। रास्ते पर जलभराव रहने से आवागमन में मुसीबत रहती है। कटान वाले स्थान पर ग्रामीण लगातार पुलिया बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। रविवार को हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को भी अपना निशाना बनाते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed