{"_id":"2d2ac68a4d07b096a3af3422ba278186","slug":"cbi-raids-chit-fund-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड घोटाले में सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड घोटाले में सीबीआई का छापा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा के भुवनेश्वर की चिटफंड कंपनी में हुए करोड़ों के
विज्ञापन
घोटाले में सीबीआई लखनऊ ब्रांच की दो टीमों ने गुरुवार को शहर और नवाबगंज
कसबा में कंपनी में पूर्व निदेशक समेत अलग-अलग आठ स्थानों पर छापा मारा।
सीबीआई टीम कुछ लोगों से पूछताछ कर जरूरी कागजात लेकर लौट गई।
गुरुवार सुबह अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कसबा के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी प्रापर्टी डीलर राजेश कुमार के यहां छापा मारा। छापेमारी की चर्चा हुई कस्बे में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि उड़ीसा के भुवनेश्वर की सांई प्रकाश नाम की चिटफंड कंपनी में पिछले वर्ष कई करोड़ का घोटाला हुआ था।
कंपनी रातोरात लोगों का पैसे लेकर भाग गई थी। एक महिला इंवेस्टर ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में केस किया था। इसी के चलते सीबीआई टीम गुरुवार को यहां पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने नवाबगंज निवासी और कंपनी में निदेशक रहे राजेश कुमार से पूछताछ कर जरूरी कागजात ले गई।
इसके बाद टीम शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी ब्रजेश कुमार के यहां भी गई। सीबीआई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने कोई भी जानकारी देने से इनकार किया।