{"_id":"69c977661699a2e2760a6c5b","slug":"bjp-is-grazing-the-state-like-a-bull-rajpal-kashyap-unnao-news-c-221-1-uno1023-147715-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ की तरह प्रदेश को चर रही भाजपा : राजपाल कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ की तरह प्रदेश को चर रही भाजपा : राजपाल कश्यप
विज्ञापन
फोटो-21-दिव्यागंजनों को ई-ट्राईसाइकिल भेंट करते एमएलसी सुनील सिंह यादव। स्रोत: कार्यकर्ता
बीघापुर। सपा युवजन सभा की ओर से भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के रामनाथ इंटर कॉलेज रुझेई में रविवार को भाईचारा सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल भी भेंट की गईं। कार्यक्रम में पहुंचे पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने भाजपा पर हमला किया। कहा कि भाजपा सांड की तरह प्रदेश को चरने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले चुनाव में या तो पीडीए को मजबूत करो या फिर अपनी पीठ।
पूर्व एमएलसी व प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि हम भगवान राम के उस समाजवाद के पोषक हैं जिन्होंने शबरी के जूठे बेर खाए। केवट को गले लगाया और सबको अपनी सेना में शामिल कर अहंकारी रावण को सबक सिखाया। कहा कि 2024 के चुनाव में समाजवादियों ने भाजपा को हाफ किया था। 2027 के चुनाव में उन्हें साफ करने का काम करेंगे। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पूर्व एमएलसी व प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने भी संबोधित किया।
आयोजक नितिन पटेल ने अतिथियों का पगड़ी व चांदी का मुकुट, अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया। यहां पूर्व विधायक कृपा शंकर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, नगर अध्यक्ष ओमेंद्र लोधी, हरिमनोहर चौधरी, मान सिंह, विजय पटेल, ओम प्रकाश यादव, कुंजबिहारी यादव, हेमंत पाल आदि रहे।