{"_id":"7b0e410a633bd156cb851d1c647effd1","slug":"ajgan-mohan-road-blockade-was-several-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगैन-मोहन मार्ग कई घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगैन-मोहन मार्ग कई घंटे रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन। उन्नाव से चकलवंशी तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद होने से किया गया ट्रैफिक रूट डायवर्जन लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। थाना पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती न होने से अजगैन-मोहान मार्ग कई दिनों से लगातार जाम का शिकार हो रहा है। अजगैन, हसनगंज और मियागंज कसबा में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रविवार को यह मार्ग करीब चार घंटे जाम से जकड़ा रहा।
विज्ञापन
खस्ताहाल उन्नाव-हरदोई मार्ग पर उन्नाव से चकलवंशी तक चौदह किमी सड़क का पुनर्निर्माण चल रहा है। इसके चलते लोनिवि ने 14 सितंबर से 13 नवंबर तक के लिए इस रूट को बंद कर दिया है। रूट डायवर्जन के चलते ट्रैफिक को अजगैन-मोहान मार्ग और बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग से संचालित किया जा रहा है। रूट डायवर्जन से हरदोई, कन्नौज, कानपुर, आगरा समेत अन्य जिलों से आने-जाने वाले वाहनों को चकलवंशी से आगे उन्नाव शहर की ओर नहीं आने दिया जा रहा। वहीं, कानपुर, रायबरेली, लखनऊ से उन्नाव शहर के भीतर से हरदोई रोड जाने वाले वाहनों को बाईपास तिराहा पर बैरियर लगाकर रोक दिया गया है। सभी वाहनों को अजगैन, मोहान और हसनगंज होते हुए हरदोई रूट पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
अजगैन-मोहान-लखनऊ मार्ग पर यातायात के दबाव के चलते दिन में कई बार जाम लगता है। अजगैन मोड़, मोहान चौराहा, हसनगंज कसबा और मियागंज चौराहा पर पुलिस बल न होने और वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ के चलते जाम उलझ जाता है। सबसे अधिक समस्या सुबह शाम उस समय होती है जब ट्रेनों के अधिक आवागमन के चलते अजगैन रेलवे क्रासिंग लगातार कई बार काफी देर के लिए बंद होती है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमपी चौरसिया ने बताया कि मार्ग निर्माण के चलते कुछ दिनों के लिए यह समस्या रहेगी। हसनगंज सीओ अशोक ंसिंह ने बताया कि स्थानीय थानाध्यक्षों को यातायात व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन