{"_id":"6b0c7244d8a3d866f30e4064","slug":"a-speeding-car-crashed-into-a-scooter-after-breaking-through-a-railing-a-vegetable-vendor-died-unnao-news-c-221-1-uno1001-162200-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ स्कूटी में टकराई, सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ स्कूटी में टकराई, सब्जी विक्रेता की मौत
Mon, 30 Nov 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर अनियंत्रित तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने जांच की और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर चौकी में खड़ी कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनीखेड़ा निवासी पीर मोहम्मद (60) सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
बेटे सोनू ने बताया कि रोज की तरह पिता रविवार भोर नवीन मंडी से थोक में सब्जी खरीदने स्कूटी से गए थे। लौटते समय उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ललऊखेड़ा गांव की मोड़ के पास अचलगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए उनकी स्कूटी से टकरा गई। घटना में पिता गंभीर घायल हो गए। ललऊखेड़ा चौकी के सिपाही महेश सिंह ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखकर बेहाल हो गए। पति की मौत से पत्नी परवीन, बेटी सिफा, फिजा और बेटा सोनू बेहाल हैं। छोटे भाई गप्पू की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।