{"_id":"40-208201","slug":"Unnao-208201-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथी दुकानदार हुए बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथी दुकानदार हुए बेरोजगार
Unnao
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अतिक्रमण अभियान में फुटपाथों से हटाए गए ठेला फल विक्रेताओं के सामने परिवार का पेट पालने की समस्या खड़ी हो गई है। सैकड़ों फुटपाथी दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं। अतिक्रमण अभियान के दौरान फुटपाथ से हटाए जाने के बाद पिछले कई दिनों से इन दुकानदारों का धंधा ठप पड़ा हुआ है। इसके चलते शनिवार को इन फल विक्रेताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर फुटपाथ पर ठेला लगाने की अनुमति मांगी है।
ठेला लगाने वाले मनोज निषाद, अमित, राजकुमार कश्यप, सचिन, लखन, रमेश, आशीष, नीरज, छोटेलाल, अभिषेक, जगदेव, रामकिशोर, अंकित, छेद्दू आदि ने डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि वह लोग फुटपाथी ठेलिया लगाकर रोज कमाते-खाते हैं। इसी के सहारे अपने बच्चों का पेट पालते हैं। जीवनयापन करने के लिए यही एकमात्र साधन है। पिछले दिनों चले अतिक्रमण अभियान में उन्हें फुटपाथ से हटा दिया गया। इसके चलते काफी दिनों से उनका धंधा ठप है। लोग परेशान हैं। परिवार का पेट पालने की समस्या खड़ी हो गई है। फुटपाथी ठेलिया लगाने वालों ने बताया कि उन लोगों का धंधा ऐसा है जो रोड पर ही कर सकते हैं। उन्होंने डीएम से मांग की कि उन्हें फुटपाथ पर ही ठेला लगाने की अनुमति दी जाए जिससे उन लोगों के बच्चों का पेट पल सके। ज्ञापन देने वालों में रामू कहार, जितेन्द्र, हरीलाल, रवि कुमार, मुकेश, रज्जन, लक्ष्मी नारायण, दुर्गा प्रसाद, राकेश, जवाहर आदि शामिल रहे।