फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कोरारी, बेहटा ससान और बेहटा गोपी अंडरपास में भरा पानी

Fri, 04 Sep 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-29-अचलगंज के कोरारी अंडरपास में भरा पानी। संवाद
अचलगंज। बारिश के चलते कोरारी अंडरपास में लगभग दो फीट पानी भरा है। इससे कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के करीब से कोरारी के पास से कोरारी-जमुका संपर्क मार्ग निकला हुआ है। इसके लिए उन्नाव-लालगंज हाईवे के पास अंडरपास बनाया गया है। यहां पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इधर हुई बारिश से कोरारी अंडरपास में पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा बीघापुर विकासखंड क्षेत्र के गांव बेहटा ससान जाने वाला मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के लिए बनाए गए अंडरपास में चार फीट पानी भरा हुआ है। इससे प्रेमीखेड़ा, मर्दनपुर, मानपुर जाने के लिए लोगों को लगभग छह किलोमीटर की दूरी तय करके दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है।
यही हाल बेहटा गोपी जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास का भी है। बेहटा गोपी के हरी बाबू पांडेय, उमा कुशवाहा, डॉ. अनिल ने तहसील प्रशासन से अंडरपास से पानी निकलवाने की मांग की है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने समस्या का समाधान कराने की बात कही है।
विज्ञापन




नाले की सफाई न होने से पानी सड़क पर भरा

बीघापुर। बीघापुर से पुरवा जाने वाली रोड पर मगरायर से बाबूखेड़ा जाने वाले मार्ग में करीब 300 मीटर में नाले का पानी आने से सड़क डूब गई है। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है। इस मार्ग से हजारों वाहन प्रतिदिन लखनऊ, फतेहपुर व बांदा आदि जनपदों से आवागमन करते हैं। बताया जाता है कि मगरायर के पास नाले की सफाई कई वर्षों से ठीक से नहीं कराई गई है। इससे नाला चोक हो गया है। कई दिनों से हो रही बरसात से पानी नहीं निकल पाया और सड़क पर भर गया।

फोटो-29-अचलगंज के कोरारी अंडरपास में भरा पानी। संवाद

फोटो-29-अचलगंज के कोरारी अंडरपास में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed