फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   स्वामी ओम ने डीएम से मांगा जवाब

स्वामी ओम ने डीएम से मांगा जवाब

Sun, 01 Dec 2013 05:43 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 01 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
भगवंतनगर (उन्नाव)। संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम ने शनिवार को डीएम से सूचना के अधिकार के तहत तीन सवालों के जवाब मांगे हैं।
विज्ञापन

डीएम को दिए आवेदन में ओम ने कहा कि संत शोभन सरकार ने तीन सितंबर को उनके माध्यम से डौंडिया खेड़ा, संग्रामपुर में राजा राव राम बक्स सिंह के किले में भूगर्भ में रक्षित स्वर्णकोष/खजाना उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। तीन और चार अक्टूबर 13 को जीएसआई ने इस स्थल की जांच की और पांच से 20 मीटर की गहराई में अचुंबकीय धातु होने की पुष्टि की थी। इस सर्वेक्षण के आधार पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने एएसआई से खनन कराने का निर्णय लिया था। 18 अक्टूबर से खनन की शुरुआत हुई थी। 9 अक्टूबर 13 को उन्होंने (स्वामी ओम) ने डीएम को पत्र लिखकर कहा था कि एएसआई एक्ट के तहत होने वाली इस खुदाई से भूगर्भ में रक्षित कोष मिलने की कोई गारंटी नहीं है। अत: खनन का कार्य इंडियन ट्रेजर ट्रोव एक्ट के तहत कराया जाए।

निमिभनलिखत हें तीन सवाल
1- एएसआई द्वारा जो खनन कार्य प्रारंभ किया गया था वह जीएसआई द्वारा सर्वेक्षण के बाद दी गई रिपोर्ट के वैज्ञानिक आधार पर हुआ था अथवा एएसआई की वर्षों पूर्व से चल रही रूटीन कार्रवाई के अंतर्गत किया गया था।
विज्ञापन

2- एएसआई ने खनन बंद करने के लिए क्या आधार बताया था। अब उपरोक्त स्थल एएसआई द्वारा संरक्षित है या नहीं।
3- नौ अक्टूबर 13 को मेरे द्वारा प्रस्तुत पत्र पर प्रशासन/शासन द्वारा अद्यतन कृत कार्रवाई से अवगत कराने का कष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed