फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   48 chickens stolen from poultry farm car driver accused arrested

मुर्गियों से भरी थी कार: दरवाजा खुलते ही सब हैरान... बैक सीट से लेकर डिक्की तक हर जगह थे बेजुबान, देखें वीडियो

Fri, 19 Dec 2025 03:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर चौरासी (उन्नाव) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Dec 2025 03:31 PM IST
सार

48 मुर्गियों की चोरी के मामले में एक युवक को कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
48 chickens stolen from poultry farm car driver accused arrested
मुर्गी चुराने वाला आरोपी पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुर्गी फार्म से मुर्गियां चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चोरी में शामिल दो आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर पूर्वी निवासी शरीफ ने गुरुवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुधवार रात करीब 11 बजे कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर अख्त्यारपुर गांव के पास उसका मुर्गी फार्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में सफेद कार सवार तीन चोर फार्म से 48 मुर्गियां चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। एसआई धीरेंद्र प्रताप सिंह ने हमराही हिमांशु, रोहिताश और तरुण के साथ तलाश शुरू की तो पता चला कि चिरंजूपुरवा गांव निवासी सरोज ने घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बहादुरखेड़ा गांव की मोड़ के पास आरोपी सरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि गांव के ही उसके दो साथी संदीप और शिव मौके से भाग निकले। आरोपी सरोज के पास से कार और 36 मुर्गियां भी बरामद हुई हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed