{"_id":"5e18b2808ebc3e882254cfa1","slug":"truck-collides-with-ambulance-five-injured-including-teenager-sultanpur-news-lko5023740178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, किशोरी समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, किशोरी समेत पांच घायल
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कमरौली थाने के ठीक सामने बृहस्पतिवार रात एंबुलेंस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर से एंबुलेंस पलट गई। दुर्घटना में एंबुलेंस पर सवार किशोरी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब एंबुलेंस सवार लोग लखनऊ से एक शव लेकर घर लौट रहे थे।
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के नेवाज मदारगढ़ गांव की रहने वाली परवीन बानो (48) पत्नी सरवर गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को परवीन की लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।
परिवारीजन शव को एंबुलेंस से लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कमरौली थाने के ठीक सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर से एंबुलेंस कमरौली थाने के ठीक सामने पलट गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस में फंसे जलालुद्दीन (28) पुत्र अलाऊद्दीन, आसमां (40) पत्नी अब्दुल मामूद, जैनुल (38) पुत्र सिराज, गुड़िया (17) पुत्री सुरेमन और आसमीन (47) पत्नी अब्दुल महमूद को बाहर निकाला।
पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराते हुए शव को दूसरे वाहन से घर भेजा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।