{"_id":"6b0c31adceeb644b5b0742cf","slug":"sultanpur-assistant-professor-dies-in-a-road-accident-in-varanasi-his-niece-s-engagement-was-scheduled-for-d-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: वाराणसी में सड़क दुर्घटना में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, दो दिसंबर को थी भतीजी की सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: वाराणसी में सड़क दुर्घटना में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, दो दिसंबर को थी भतीजी की सगाई
Sun, 29 Nov 2026 07:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, कादीपुर (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, कादीपुर (सुल्तानपुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:37 PM IST
सार
वाराणसी के कपसेठी बाजार में शनिवार को हुए सड़क हादसे में संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉ. अनूप कुमार गुप्ता (फाइल फोटो)।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी के कपसेठी बाजार में शनिवार को हुए सड़क हादसे में संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार गुप्ता (55) की मौत हो गई। कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी डॉ. अनूप कुमार शनिवार सुबह घर से वाराणसी के कपसेठी बाजार गए थे।
विज्ञापन
कपसेठी बाजार में शाम के समय पैदल सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्राॅमा सेंटर में देर शाम उनकी मौत हो गई। दो दिसंबर को डॉ. अनूप कुमार के बड़े भाई सुनील कुमार की छोटी बेटी की सगाई तय है।
विज्ञापन
घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस दुर्घटना से पूरा परिवार सदमे में है। उनके निधन पर लोगों ने शोक जताया है। पोस्टमार्टम के बाद वाराणसी से रविवार भोर चार बजे उनका शव पैतृक आवास पहुंचाया गया। परिजनों ने गोमती नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
