फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The government is doing well, work on the unfulfilled dream continues: Dr. Kamal Tawari

सरकार अच्छा कर रही, अधूरे सपने का काम जारी : डॉ. कमल टावरी

Mon, 03 Nov 2025 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The government is doing well, work on the unfulfilled dream continues: Dr. Kamal Tawari
साईं कुटी में अयोध्या के पूर्व कमिश्नर डॉ. कमल टावरी। - फोटो : साईं कुटी में अयोध्या के पूर्व कमिश्नर डॉ. कमल टावरी।
सुल्तानपुर। सरकार के पूर्व सेक्रेटरी और अयोध्या के पूर्व कमिश्नर डॉ. कमल टावरी रविवार रात जिले में पहुंचे। उन्होंने कस्बा स्थित प्राचीन साईं कुटी में रात्रि विश्राम किया। देश के वातावरण पर चिंता जताई। संत का रूप धारण करने के बाद अब वे कमलनंद के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए डॉ. कमल टावरी ने कहा कि हर सरकार अच्छी होती है। वह जो कर रही है, बढ़िया है। सरकार के अधूरे सपने, जिसे ''ब्रिजिंग द गैप'' कहते हैं, उस पर वे संतों के रोल के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कमिश्नर के रूप में अपने कार्यकाल का जिक्र किया। बताया कि उस समय कलेक्टर के घर के सामने कूड़ा देखकर अधिकारियों को फटकार लगाते थे। आज वहां जाली लग चुकी है, जो बदलाव का प्रतीक है। डॉ. टावरी ने 28 नवंबर से तीन दिवसीय गोष्ठी की जानकारी दी। कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य जिले को मॉडल बनाना है। इसमें सरकार की सिंगल विंडो प्रणाली का उपयोग करते हुए गांवों में कच्चे माल, गोदामों, व्यवसायों और रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed