{"_id":"5e14cc278ebc3e881529177c","slug":"show-cause-notice-sultanpur-news-lko501853889","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायित्वों में लापरवाही पर 20 अफसरों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायित्वों में लापरवाही पर 20 अफसरों से जवाब तलब
विज्ञापन
अमेठी। आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना 20 अफसरों को भारी पड़ा। नौ जनवरी को मुख्य सचिव की ओर से आयोजित समीक्षा के पहले डीएम ने पोर्टल पर निस्तारण की समीक्षा की तो 20 अफसरों के स्तर पर बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित मिलीं।
नौ जनवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शिकायतों के निस्तारण की प्रस्तावित समीक्षा बैठक को देखते हुए डीएम अरुण कुमार ने पोर्टल पर प्राप्त व निस्तारित शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीपीआरओ के स्तर पर 38, एक्सईएन सिंचाई के स्तर पर 28, सीवीओ के स्तर पर 18, उप निदेशक कृषि के स्तर पर 13, एक्सईएन सिंचाई यांत्रिकी स्तर पर 16, सहकारिता विभाग के स्तर पर 12, डीडीओ के स्तर पर 14 कर शिकायत मिली।
वहीं , जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर पर 10, डिप्टी आरएमओ स्तर पर चार, परियोजना निदेशक डूडा के स्तर पर पांच, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्तर पर चार, प्रभागीय वनाधिकारी स्तर पर चार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन स्तर पर तीन और जिला आबकारी तथा सीएमओ स्तर पर एक-एक शिकायतें लंबित मिलीं। शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी को नोटिस जारी की है। नोटिस में तत्काल पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करते हुए जवाब देने को कहा है।