फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Salary not received for two months

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में दो महीने से नहीं मिला वेतन

Sat, 22 Jul 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Salary not received for two months
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज के पुरुष व महिला अस्पताल से लेकर ट्राॅमा सेंटर तक के कर्मचारियों और डॉक्टरों को अप्रैल के बाद से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके बच्चों की फीस और दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। कर्मचारियों ने डीएम से मिलकर वेतन दिलाने की मांग उठाई है। सीएमएस ने भी महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को पत्र भेजकर वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी हैं। इसी तरह करीब 40 जूनियर रेजीडेंट भी हैं। इन लोगों को मई और जून का वेतन अब तक नहीं मिला है। ऐसे में राज्य कर्मचारी कल्याण समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर वेतन न मिलने की शिकायत की है।
विज्ञापन



उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि दो माह से वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार बेहद आर्थिक संकट से घिरे हैं। बच्चों के नाम स्कूल से कटने की नौबत आ गई है जिससे कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं। इसलिए कर्मचारियों को जल्द से जल्द दो माह के वेतन का भुगतान कराया जाए। उधर, सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक को पत्र भेजकर वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लगातार किया जा रहा पत्राचार
दो माह से वाकई वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। किंतु इस संबंध में लगातार पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही वेतन जारी हो जाएगा।
- डॉ. एसके गोयल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पुरुष अस्पताल, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed