{"_id":"614f5dde8ebc3efda9462df3","slug":"rain-sultanpur-news-lko597247445","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
बारिश से हुआ जलभराव।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। एक सप्ताह बाद शुक्रवार की रात हुई जिले में झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बरसात से नाली-नाबदान चोक हो गए। शहर के निचले इलाके में स्थित कुछ घरों में बारिश का पानी भर गया। हलियापुर कस्बे में बिजली गिरने से घरों के इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। बैंक का सायरन बज उठा। हालांकि सुबह से बारिश बंद होने से लोगों को राहत मिल गई। हवा के साथ हुई बारिश से करीब एक लाख आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग ने 54.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।
करीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार की रात करीब दो बजे से तेज हवा के झोंके के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के समय करीब पांच बजे हलियापुर कस्बे में बिजली गिरने से लोगों के घरों के इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। घरों पर रखी पानी की टंकी फट गई। बिजली की गड़गड़ाहट से कस्बे में स्थित बैंक का सायरन भी बज उठा। उपकरणों के जलने से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से गड्ढे भर गए। नाली नाबदान चोक हो गए। पानी गलियों में सड़क के ऊपर से बहने लगा। शहर में निचले हिस्से में स्थित मोहल्लों के लिए रात की बरसात आफत बन गई। विनोबापुरी, दरियापुर मोहल्लों में स्थित कुछ घरों में उफनाया बारिश का पानी और कीचड़ घुस गया। पानी घुसने से लोगों के घर-गृहस्थी का कुछ सामान भीग गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुई जमकर बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि करीब सप्ताह भर बाद हुई बरसात से किसानों को फायदा पहुंचा है। धान की मुरझाई फसलें लहलहाने लगीं। किसानों को धान की सिंचाई करने से झुटकारा मिल गया। किसानों को राहत मिल गई। अगेती आलू की बोआई समेत अन्य फसलों के लिए खेत तैयार करने में मदद मिली है। सुबह से बारिश बंद होने से लोगों को राहत मिल गई। दिनभर हल्के बादलों के बीच हुई धूप से गर्मी कम रही।