{"_id":"6b009cf281cdd15a160e2dce","slug":"a-mock-drill-for-an-air-raid-and-blackout-will-be-held-at-the-police-lines-on-the-22nd-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-169748-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुलिस लाइन में 22 को होगा एयर रेड और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुलिस लाइन में 22 को होगा एयर रेड और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल
Sat, 21 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने और नागरिकों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए 22 नवंबर को पुलिस लाइन परिसर में सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज होगी। शाम छह बजे होने वाले इस अभ्यास में सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी जाएगी। निर्धारित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर ब्लैकआउट कराया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।