{"_id":"6b009dcfbe8732e47407d067","slug":"district-trials-for-judo-volleyball-and-kho-kho-begin-today-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-169728-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जूडो, वॉलीबॉल, खो-खो के जिला ट्रायल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जूडो, वॉलीबॉल, खो-खो के जिला ट्रायल आज से
Sat, 21 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय जूडो, वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि जूडो सब-जूनियर बालक-बालिका और ओपन महिला वॉलीबॉल के जिला ट्रायल शनिवार को होंगे। ओपन महिला खो-खो का ट्रायल 23 नवंबर को होगा। जूडो और वॉलीबॉल के मंडल ट्रायल 23 नवंबर को दोपहर दो बजे होंगे। खो-खो का मंडल ट्रायल 24 नवंबर को दोपहर दो बजे होगा। सभी मंडल ट्रायल अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 1 से 3 दिसंबर तक कानपुर में होगी।
वहीं, वॉलीबॉल और खो-खो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 से 28 नवंबर तक जौनपुर में आयोजित होंगी। जूडो प्रतियोगिता में केवल 2012, 2013 और 2014 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। यह आयु सीमा सब-जूनियर वर्ग के लिए निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।