{"_id":"614390848ebc3e227f706d7b","slug":"rain-sultanpur-news-lko5958775196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज बारिश में कई जगहों पर कच्चे मकान गिर गए। मकान व दीवार गिरने मलबे में दबकर एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। पेड़ व तार टूटने से करीब दर्जन भर उपकेंद्र व फीडर बंद रहे। बिजली कटौती से दो लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव व हो गया है। विद्यालय समेत घरों में पानी घुस गया है।
मौसम के बदले रुख से बुधवार की रात भर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक मूसलाधार बारिश हुई है। करीब 36 घंटे से हो रही बारिश से शहर व ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरी व कस्बाई इलाकों में सड़कों व मोहल्लों में जलभराव हो जाने से लोग परेशान हैं। शहर के पयागीपुर चौराहा, राहुल चौराहा, पंचरास्ता, रेलवे क्रॉसिंग, निरालानगर, करौंदिया, विवेकनगर, लाल डिग्गी, दीवानी चौराहा, नवीपुर, डिहवा, विनोबापुरी समेत अधिकतर मोहल्लों के लोगों को बारिश से हुए जलभराव से आवाजाही में परेशानी हो रही है। दिन भर बारिश होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होने से पेड़ व डाल गिर गई। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बारिश से खरीफ की मुख्य फसल धान को फायदा हुआ है। हालांकि, उड़द, मूंग, सूर्यमुखी की फसल में बारिश से नुकसान हो सकता है।