फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain imposed break on 11 thousand crore project

11,216 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा बारिश का ब्रेक

Fri, 04 Oct 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rain imposed break on 11 thousand crore project
सुल्तानपुर। लखनऊ से गाजीपुर तक निर्माणाधीन 11,216 करोड़ के सड़क के प्रोजेक्ट पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। बारिश की वजह से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम ठप हो गया है। निर्माणाधीन स्थल पर जलभराव से अभी तक मिट्टी की पटाई का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। इसे देखते हुए कार्य के पिछड़ने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने लखनऊ से गाजीपुर के हल्दिया तक बनने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य वर्ष 2020 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए यूपीडा ने संबंधित फर्म को मिट्टी की पटाई का कार्य बारिश के पहले तक पूरा कराने का निर्देश दिया था लेकिन अभी तक मिट्टी पटाई का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अतिवृष्टि ने अब निर्माण पर ब्रेक लगा दिया है। बारिश में निर्माणाधीन स्थल पर जलभराव होने से मिट्टी पटाई का कार्य रुक गया है। खुदाई के लिए चिह्नित स्थलों पर भी जलभराव होने से मिट्टी की खुदाई का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। कार्य पूरा नहीं होने से इसके निर्धारित समय में पूरा होने में संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की मिट्टी पटाई का कार्य अभी करीब 40 फीसदी नहीं हो पाया है। मिट्टी पटाई बारिश के पहले नहीं होने से उसकी मजबूती में भी दिक्कत की आशंका है। फिलहाल जलभराव की वजह से कार्य रुक गया है।
शासन ने लखनऊ से गाजीपुर तक सिक्स लेन का एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवा रहा है। करीब 341 किमी लंबे मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी यूपीडा को दी गई है। जिले में एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब 103.5 किमी व अमेठी में 14 किमी है। यूपीडा ने मार्ग निर्माण के लिए फर्म को टेंडर दिया है।

उप्र एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी के इंजीनियर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अभी करीब 40 फीसदी मिट्टी पटाई का कार्य शेष है। बारिश की वजह से कार्य प्रभावित है। बारिश बंद होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed