{"_id":"6aa2faf6118c7c7610085c14","slug":"rain-disrupts-roads-waterlogging-compounds-the-trouble-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-164646-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश ने बिगाड़ी राह, जलभराव ने बढ़ाई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश ने बिगाड़ी राह, जलभराव ने बढ़ाई आफत
Fri, 11 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
पयागीपुर चौराहे के पास सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद
सुल्तानपुर। बारिश ने बृहस्पतिवार को हुई शहर से गांव तक जलनिकासी और सड़क व्यवस्था की बदहाली उजागर कर दी। अमहट सब्जी मंडी में दो फीट तक पानी भर गया। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी दुकानों में घुस गया और सब्जियां खराब होने लगीं। पयागीपुर चौराहा भी जलमग्न हो गया।
बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक लगातार बारिश होती रही। सुबह आठ बजे मौसम साफ हुआ, लेकिन दोपहर तीन बजे शहर समेत धम्मौर, कुड़वार और दूबेपुर क्षेत्र में आधे घंटे फिर बारिश हुई। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। धम्मौर और कुड़वार में सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए रास्ता बदलना पड़ा।
मंडी में जलभराव और व्यापारियों की शिकायत
अमहट सब्जी मंडी में दो फीट पानी भरने से सब्जियां सड़ने लगी हैं। मंडी अध्यक्ष मोहम्मद शमीम लइया ने बताया कि जिलेभर में सब्जियों की आपूर्ति यहीं से होती है। जलभराव के कारण खराब सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंचने का खतरा है। व्यापारियों शिवम सोनकर, अरुण सोनकर, नियाज, नसीम और दिलीप वर्मा ने मंडी सचिव से शिकायत की है। उनका कहना है कि इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
धम्मौर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे थाने जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ गिर गया। दोपहर दो बजे तक पेड़ नहीं हटने से यह रास्ता बंद रहा। प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने पेड़ हटवाने की कार्रवाई की बात कही। कुड़वार-अलीगंज मार्ग पर मंगापुर में बुधवार रात करीब 10 बजे आम का पेड़ गिरा था। इससे बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तक आवागमन बाधित रहा। बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा।