फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   HT lines disrupted by rain; power supply to one lakh homes cut off

Sultanpur News: बारिश में एचटी लाइनें बेपटरी, एक लाख घरों की बिजली ठप

Fri, 11 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
HT lines disrupted by rain; power supply to one lakh homes cut off
धम्मौर/दूबेपुर। बारिश के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। एचटी लाइन में खराबी से बृहस्पतिवार को धम्मौर उपकेंद्र के तीन फीडर छह घंटे बंद रहे। जिससे करीब 70 हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार रात न्यू टीपीनगर उपकेंद्र की एचटी लाइन में फाॅल्ट आने से मेडिकल कॉलेज सहित पांच फीडरों की आपूर्ति एक घंटे बाधित रही। करीब 30 हजार आबादी अंधेरे में रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से मेडिकल कॉलेज में जनरेटर से जरूरी काम संचालित किए गए।
विज्ञापन

धम्मौर उपकेंद्र के धम्मौर, बनकेपुर और कूड़धाम फीडर सुबह करीब चार बजे एचटी लाइन में फाॅल्ट से बंद हो गए। लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कत आई। फाॅल्ट दूर करने के बाद सुबह 10 बजे तीनों फीडरों की आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन में खराबी आई थी। बुधवार रात तेज बारिश के दौरान पारेषण उपकेंद्र से न्यू टीपीनगर उपकेंद्र आने वाली एचटी लाइन में फाॅल्ट से मेडिकल कॉलेज, रानीगंज, अहिमाने, बाबाजीपुरम और इंडस्ट्रियल फीडर बंद हो गए।
विज्ञापन

जिससे पयागीपुर, सीतानगर, घांसीगंज, बाबाजीपुरम समेत करीब 30 गांवों की बिजली प्रभावित रही। अहिमाने को छोड़कर चार फीडरों की आपूर्ति रात 9:50 बजे बहाल कर दी गई। प्रतापगढ़ रोड पर पयागीपुर में एचटी लाइन पर गिरे पेड़ को हटाने के बाद रात 11:10 बजे अहिमाने फीडर चालू हुआ। ग्रामीण क्षेत्र के साउथ फीडर में भी बुधवार रात ब्रेकडाउन से रातभर बिजली बाधित रही। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि फाॅल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल जलने से घरों के उपकरण फुंके
भदैंया। हनुमानगंज बाजार में बुधवार रात 10 बजे शॉर्ट सर्किट से बिजली लाइन का केबल जल गया। केबल जलने के दौरान कुछ देर तक आतिशबाजी जैसा नजारा दिखाई दिया। इससे लोग घरों में दुबक गए।

सनत कुमार के दो पंखे समेत अमित, हरीश, राजेंद्र और लालचंद्र के पंखे, स्टेबलाइजर व अन्य उपकरण फुंक गए। बृहस्पतिवार दोपहर बाद नई केबल लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता दरियापुर विनीत कुमार ने बताया कि आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वहीं ईस्ट फीडर की एलटी लाइन का तार छतौना के पास टूटने से दो घंटे बिजली बंद रही। अवर अभियंता अशोक सिंह ने बताया कि तार दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed