{"_id":"6aa2fc63c781d673650586d7","slug":"lightning-strikes-roof-appliances-in-two-houses-fried-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-164675-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छत पर गिरी बिजली, दो घरों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छत पर गिरी बिजली, दो घरों के उपकरण फुंके
Fri, 11 Sep 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ। नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित विवेकनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम तेज बारिश के दौरान करीमुल्ला इदरीशी के घर की छत पर बिजली गिर गई। करीमुल्ला और उनके पड़ोसी उस्मान इदरीशी के घरों में इन्वर्टर, टीवी व पंखे सहित कई विद्युत उपकरण जल गए। हादसे में दोनों घरों में कई हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
घटना अपराह्न साढ़े चार बजे की है। जिस समय बिजली गिरी, उस दौरान छत पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।