फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Post office sub-center remained closed for three hours due to cable shortage

ेबल शॉर्ट होने से तीन घंटे बंद रहा डाकखाना विद्युत उपकेंद्र

Tue, 01 Oct 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Post office sub-center remained closed for three hours due to cable shortage
सुल्तानपुर। शहर के डाकखाना उपकेंद्र की लाइन में आई खराबी से सब स्टेशन तीन घंटे ठप रहा। उपकेंद्र बंद होने से शहर की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही। शाम को केबल बदलकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से हो रही बारिश के बीच सीलन से मंगलवार को दोपहर बाद डाकखाना विद्युत उपकेंद्र के सामने ही मेन लाइन की केबल शॉर्ट हो गई। मुख्य लाइन की केबल शॉर्ट होने से विद्युत सब स्टेशन करीब दो बजे बंद हो गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद अवर अभियंता ने उपकेंद्र को चालू करने के लिए नई केबल व क्रेन मंगाई गई। शटडाउन लेकर मुख्य लाइन की केबल बदली गई। इस बीच शहर की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप रहने से शाम तक जनरेटर से चलते रहे। इसके पहले दुर्गा पूूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शहर में एक-एक फीडर बंद करके मरम्मत कार्य कराया जाता रहा है।

फीडर बंद होने से भी संबंधित मोहल्ले की आपूर्ति प्रभावित रही। अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि केबल में खराबी की वजह से उपकेंद्र बंद रहा। शाम पांच बजे केबल बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। सुबह दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर फीडर की लाइनों पर मरम्मत कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed