{"_id":"60afe07b8ebc3ebb272b2cb1","slug":"pediatric-wards-prepare-for-third-layer-of-corona-sultanpur-news-lko5798527200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को बचाने के लिए 30 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को बचाने के लिए 30 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में 30 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार किया गया है। जिला महिला अस्पताल में 20 बेड तो कुड़वार कोविड अस्पताल में 10 ब़ेड का अस्पताल तैयार है।
बच्चों को गंभीर हालत से बचाने के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन बिछाने में कर्मचारी जुटे हैं। इसके साथ ही आठ वेंटिलेटर भी महिला अस्पताल में पहुंचाया गया है।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर में करीब 122 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में चिकित्सक और वैज्ञानिक तीसरी लहर आने का अंदेशा जताया जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिले में कोरोना संक्रमित बच्चों को उपचार समय से मिले इसके लिए पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में 20 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार हो चुका है, जबकि कुड़वार सीएचसी में 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। कुड़वार सीएचसी पर पीडियाट्रिक वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। जिला अस्पताल में मौजूद आठ वेंटिलेटर को जिला महिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
बच्चों को आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मिल सके इसके लिए दिनरात कर्मचारी पीडियाट्रिक वार्ड में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे हैं। बच्चों की देखरेख के लिए जिला अस्पताल के तीन, जिला महिला अस्पताल के तीन और सीएचसी के तीन बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि 30 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में 20 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड पूरी तरह से तैयार हो चुका है। नौ बाल रोग विशेषज्ञों की क्रम वार ड्यूटी लगाई गई है। यदि आवश्यकता पड़ी तो जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर में तैयार 100 बेड के अस्पताल में भी पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा।
डीएम, सीडीओ और सीएमओ ने किया निरीक्षण
सुल्तानपुर। डीएम रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स और सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय में कोविड कमांड की समीक्षा बैठक की।
बैठक के बाद डीएम और सीडीओ ने कोविड थर्ड फेज की तैयारी के पीडियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में बेड व ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में सीएमओ का निर्देश दिया।