फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Munna Bhai was caught giving teacher eligibility test

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते धरा गया मुन्ना भाई-

Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Munna Bhai was caught giving teacher eligibility test
सुल्तानपुर/गौरीगंज। टीईटी परीक्षा में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। सुल्तानपुर में 23 व अमेठी में नौ परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। सुल्तानपुर में पंजीकृत 21,109 अभ्यर्थियों में 19,824 ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

1,285 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। अमेठी में पंजीकृत 8,181 में 512 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया। कादीपुर के नेशनल इंटर कॉलेज में एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। एसडीएम ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा सुल्तानपुर जिले के 23 केंद्रों पर बुधवार को आयोजित की गई। इनमें पांच राजकीय इंटर कॉलेज, चार सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज व 14 एडेड इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की ओर से कई दिनों पहले से इसकी तैयारियां चल रही थीं। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादीपुर के नेशनल इंटर कॉलेज में टीईटी की परीक्षा की पहली पाली में देवेंद्र पुत्र आनंद के स्थान पर देवेंद्र पुत्र शिवलाल वर्मा परीक्षा देते पकड़ा गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह ने देवेंद्र को पुलिस हिरासत में देते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। भदैंया के जीआईसी में सचल दस्ते के निरीक्षण में सीसीटीवी बंद पाया गया।
जनरेटर बंद होने की वजह से परीक्षार्थी अंधेरे में परीक्षा देते दिखे। छोटी डेस्क पर दो-दो परीक्षार्थी बैठाए गए थे, जिससे बैठक व्यवस्था में भी दिक्कतें हुईं। प्राथमिक स्तर के लिए 14,326 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें प्रथम पाली की परीक्षा में 13,474 अभ्यर्थियों ने टीईटी की परीक्षा में हिस्सा लिया और 852 अभ्यर्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे।
वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर टीईटी परीक्षा के लिए 6,783 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। इसमें 6,350 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और 433 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर, अमेठी में जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से की गई तैयारियों के बीच प्राथमिक स्तर की परीक्षा नौ केंद्रों व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा चार केद्रों पर हुई।
प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 5,621 व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 2,560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बुधवार को पहली पाली में आयोजित प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 348 और दूसरी पाली में हुई उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 164 समेत कुल 512 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की सुचिता बनी रहे इसके इसके लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से गठित तीन उड़ाका दल ने लगातार परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed