{"_id":"6b05dbbe90b87204620165f4","slug":"man-sentenced-to-four-years-in-prison-for-kidnapping-teenager-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170045-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किशोरी के अपहरण के दोषी को चार साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किशोरी के अपहरण के दोषी को चार साल की सजा
Wed, 25 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी के अपहरण सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में एक दिन पूर्व अपहरण के अपराध में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तारी वारंट पर चल रहे दोषी सनी राजभर ने मंगलवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने दोषी को चार साल के कठोर कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाते हुए उसे जेल भेजने का आदेश दिया है।
अखंडनगर थाने के एक गांव की रहने वाली पीड़िता किशोरी के पिता ने सात मार्च 2018 की घटना बताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक सनी राजभर ने उनकी पुत्री (16) का अपहरण कर लिया था। विचारण स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की अदालत में चला। अदालत ने सोमवार को सनी राजभर को पाॅक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। वहीं अपहरण के अपराध में उसे दोषी ठहराया। वह फैसले के समय गैरहाजिर रहा। अदालत ने दोषी सनी राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए उसे कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। कोर्ट के कड़े रुख को देखकर दोषी सनी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसकी सजा पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।