Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   kanoongo caught red handed taking bribe of Rs 5000

Sultanpur News: पांच हजार की घूस लेते कानूनगो को रंगेहाथ दबोचा

Wed, 13 Dec 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 13 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
kanoongo caught red handed taking bribe of Rs 5000
कादीपुर (सुल्तानपुर)। एंटी करप्शन अयोध्या की टीम ने बुधवार को कस्बे में एक व्यक्ति से रिश्वत लेते हुए कानूनगो को रंगेहाथ धर दबोचा। कानूनगो के धरे जाते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन आरोपी को टीम अपने साथ लेकर दोस्तपुर थाने चली गई व उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन



कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी शैलेंद्र उपाध्याय एक भूमि की हदबरारी के मामले में रिपोर्ट लगवाने के लिए तहसील कादीपुर के कानूनगो का चक्कर लगा रहे थे। इसके लिए आरोपी कानूनगो उनसे रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित शैलेंद्र उपाध्याय ने इसकी शिकायत अयोध्या जिले की एंटी करप्शन टीम से की थी।
विज्ञापन


शिकायत पर टीम बुधवार को पीड़ित की ओर से बताए स्थान पर पहले से घात लगाए टहल रही थी। तय बातचीत के मुताबिक पीड़ित ने जैसे ही आरोपी कानूनगो राजितराम वर्मा को पांच हजार रुपये दिए, टीम ने तुरंत कानूनगो को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी को लेकर टीम अपने वाहन से दोस्तपुर थाने चली गई। वहां इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी ने आरोपी के खिलाफ रिश्वतखोरी का केस दर्ज कराया। आरोपी को थाने में दाखिल कर टीम अयोध्या लौट गई। टीम में एक इंस्पेक्टर समेत 13 लोग शामिल रहे।

आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण की गोरखपुर स्थित अदालत में पेश किया जाएगा। कस्बे में कानूनगो के रंगेहाथ धरे जाते ही तहसील में हड़कंप मच गया। कर्मचारी व लेखपाल सकते में आ गए। कोई कुछ बोलने का तैयार नहीं है।

--इनसेट--
एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ चुके कई लेखपाल व कानूनगो
सुल्तानपुर। रिश्वतखोरी के मामले में जिले के कई लेखपाल व कानूनगो एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ चुके हैं। अभी आठ नवंबर को सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक त्रिलोकीनाथ मिश्र घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे। इसके पहले सदर तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल अशोक सिंह को टीम ने करीब डेढ़ साल पहले व लिपिक राजीव सिंह को करीब छह साल पहले एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों पकड़ा था।

शिकायत पर बल्दीराय के लेखपाल कमलेश को डेढ़ वर्ष व लंभुआ के एक लेखपाल विकास सिंह को भी एंटी करप्शन टीम ने करीब एक साल पहले रंगेहाथों दबोचा था। इसके पहले भी सदर तहसील के राम वदन पांडेय, कादीपुर के श्रीपति गुप्ता हत्थे चढ़े। लगातार एक के बाद एक लेखपाल व कानूनगो के टीम के हत्थे चढ़ने के बाद भी घूसखोरी में सुधार नहीं आ पा रहा है। इसी का नतीजा है कि बुधवार को कादीपुर कस्बे में कानूनगो राजितराम वर्मा को टीम ने रंगेहाथों दबोचा था। करीब 24 साल पहले सदर तहसील क्षेत्र से सुशील मिश्र दबोचे गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed